BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP : लपरवाह डाक्टर, गोली पैर पर लगी, एक्सरे लिखा सिर का - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 4, 2021

MP : लपरवाह डाक्टर, गोली पैर पर लगी, एक्सरे लिखा सिर का



मध्यप्रदेश के मेहगांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। शादी के बीच हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा को घुटने में गोली लगी। लेकिन डॉक्टर ने सिर के एक्सरे के लिए लिख दिया। घायल एक्सरे कराने गया तो मामला सामने आया।


मुश्तरा गांव, मेहगांव निवासी सुदामा बघेल के घर बेटे विकास की शादी थी। दो अप्रैल को सुदामा बेटे की बारात लेकर मेहगांव के पास बरासो थाना क्षेत्र के भूरे के पुरा गांव गया। यहां बारात में लड़के का जीजा वीरेंद्र (28) पुत्र हरिराम फुसावली हस्तिनापुर जिला ग्वालियर भी शामिल हुआ था। रात करीब 10:30 बजे टीका की रस्म चल रही थी। इसी बीच भूरे का पुरा निवासी रवि बघेल पिस्टल लेकर आ गया और हर्ष फायर करने लगा।


इसी दौरान एक गोली सीधे दूल्हे के जीजा वीरेंद्र के पैर में जा लगी। गोली लगते ही जश्न में खलल पड़ गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद घायल को एमएलसी ( मेडिकल चेकअप) के लिए मेहगांव चिकित्सालय ले जाया गया।



पीड़ित वीरेंद्र के ससुर सुदामा बघेल के मुताबिक सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां रेडियोलॉजी विभाग में जाकर एक्स-रे के लिए संबंधित को डॉक्टर का पर्चा दिया। वहां मौजूद एक्स-रे कर्ता ने बताया, डॉक्टर ने सिर का एक्स-रे किए जाने का पर्चे पर लिखा है, जबकि गोली पैर में घुटने के पास लगी है। उसने एक्स-रे करने से इनकार करते हुए पर्चा सुधरवाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन तुरंत वापस करीब 20 किलोमीटर मेहगांव चिकित्सालय पहुंचे। यहां देखा तो डॉ. तोमर छुट्टी पर थे। जिला अस्पताल आकर ये बात बताई। इसके बाद दूसरे डॉक्टरों को दिखाकर काफी मशक्कत के बाद पैर का एक्सरे हो पाया।




No comments:

Post a Comment