BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में कोरोना की तीसरी लहर की न हो एंट्री,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कुछ ऐसा, पढ़िए.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

MP में कोरोना की तीसरी लहर की न हो एंट्री,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कुछ ऐसा, पढ़िए..

 



रेवांचल टाइम्स। मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है. ऐसे में प्रदेश में अब वैक्सीनेशन का काम भी तेज किया जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को रोका जाए इसके प्रयास भी अभी से शुरू हो गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में न आए इसके प्रयास अभी से शुरू कर दिए जाए.

प्रदेश में बढ़ाई जाए टेस्टिंग
सीएम शिवराज ने कहा कि किल-कोरोना अभियान-4 के तहत प्रदेश में अधिक से अधिक टेस्ट कराए जाए. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए तथा माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाएं. एक-एक मरीज की पहचान कर उन्हें फ्री में मेडिकल किट प्रदान करने का कार्य निरंतर जारी रहे. कोरोना नियंत्रण का मूलमंत्र है जनता की भागीदारी. गांव, कस्बों और शहरों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूह निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करें. सीएम ने कहा कि प्रदेश की 22 हजार 813 ग्राम पंचायतों में से 20 हजार 565 ग्राम पंचायतें कोरोना मुक्त हैं.




तीसरी लहर को रोका जाए
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को रोका जाए. इसके लिए देश-दुनिया में अध्ययन करें. विशेषज्ञों के साथ चर्चा करें तथा उसके अनुसार पूरी तैयारी करें. स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाए. इसके अलावा प्रदेश के विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाए. ताकि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोक दिया जाए.

No comments:

Post a Comment