राजधानी दिल्ली(Delhi) में कोरोना के बहुत ही बुरे हाल हैं. यहां के मैक्स अस्पताल(Max Hospital) के डॉक्टर विवेक राय (Vivek Rai) ने फांसी लगाकर अपनी जान(Suicide) दे दी है. बता दें कि 33 वर्षीय डॉ के शव को उनके मालवीय नगर (Malviya Nagar)में स्थित घर से बरामद किया है.
कब की है घटना
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह घटना बीते 30 अप्रैल की रात 11:16 की है. एक महिला ने फोन करके बताया कि उनकी दोस्त के पति दरवाजा नहीं खोल रहे हैं जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि डॉ विवेक राय का शव पंखे से लटका हुआ है. डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी को परिवार वालों को सौंप दिया गया.
माता-पिता को लिखा यह मैसेज
अपने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘सिम्मी और मम्मी आप दोनों को मेरा प्यार..सिम्मी मैं आपकी शादी में नहीं रहूंगा. लेकिन आपके जीवन में रहूंगा. मेरी पत्नी को अब कुछ मत कहना, वो नहीं जानती उसने क्या खो दिया है. सुसाइड करना आसान नहीं है कई बार कोशिश की.’
अपने पिता अजय कुमार के लिए विवेक ने लिखा, ‘कुछ वीडियो रिकॉर्ड किया है, मेरे मोबाइल में है…देख लेना आप…आई लव यू पापा.. मैं इस शरीर को छोड़ रहा हूं…मुझे माफ़ करना..कोकिला को माफ कर देना प्लीज..’
इसके अलावा पत्नी के लिए कहा कि ‘शायद मैं तुम्हारे लिए सही नहीं था…लेकिन एक मिडिल क्लास परिवार से होने के बाद भी अपनी पूरी कोशिश की..तुम्हारी हर जरूरत को पूरा किया..शायद आपकी नजऱ में मैं अच्छा हसबैंड नहीं रहा…आपकी कोई गलती नहीं है…शायद मैं ही कमज़ोर हूं…”हंसते-हंसते मर जायेंगे..होना जो तुम जुदा चाहते हो…मैं जा रहा हूं…अब खुश रहना मेरी जान..मैं गलत नहीं था..love u all by forever’
दोस्तों के लिए मांगी दुआ
जांच पड़ताल में डॉक्टर के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें विवेक की हैंडराइटिंग से लिखा गया है. अपने नोट में विवेक ने किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है. विवेक ने अपने नोट में अपने परिवार और दोस्तों की सलामती की कामना की है, लेकिन अभी तक उसकी आत्महत्या की सही वजह सामने नहीं आ पाई है . पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है .

No comments:
Post a Comment