रेवांचल टाइम्स :- नगरीय क्षेत्रों में सोमवार 21 जून से 30 जून तक वैक्सीनेशन महाअभियान प्रारंभ किया गया। नैनपुर नगर ब्लॉक में वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए 13 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। इनमे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लेकिन लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय की कमी के चलते कलेक्टर को सूचना दी गई जिस पर कलेक्टर महोदया ने समय को बढ़ाकर रात्रि 9:00 बजे तक का किया।
सिर्फ आधार कार्ड, मोबाइल जरूरीः
वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। नगर स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ सुरेंद्र वरकडे ने लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि,
"यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। नागरिकगण अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर सहित निकटवर्ती टीकाकरण सेंटर में पहुंचकर वैक्सीनेशन का लाभ बिना रजिस्ट्रेशन कराए सीधे प्राप्त कर सकते हैं।"
नैनपुर ब्लॉक में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सिंन लगाने के लिए 13 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। नैनपुर शहर में लोगों की सुविधा के लिए पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया हैं। वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत नैनपुर ब्लॉक के 13 केंद्रों में कल दिनांक 21/6/2021 दिन सोमवार को यह अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें 2500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
इसमें ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए 1500 वैक्सीन एवं नैनपुर नगर के लिए 1000 वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य कलेक्टर के आदेश अनुसार निर्धारित किया गया था।
जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार नैनपुर नगर के सरकारी विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सिनेशन कराकर टीकाकरण के महाअभियान को सफल बनाएं, ताकि कोविड 19 की तीसरी लहर किसी भी स्थिति में जिले में प्रवेश न कर सकें और जिला कोविड 19 से सुरक्षित रह सके।
वैक्सीनेशन सेंटर में दिखी अव्यवस्था
महा वेक्सीन अभियान के तहत शासकीय कर्मचारी टारगेट पूरा करते नजर तो आए लेकिन व्यवस्थाओं में थोड़ी कमी देखी गई।
ऐसा प्रतीत होता है कि, बिना किसी रूपरेखा के अभाव में पुराने हॉस्पिटल को सजाया गया, लोगों को घरों से लाने ले जाने के लिए तीन ऑटो भी लगाए गए, प्रमाण पत्र भी जारी किए गए, नवपौधे भी वेक्सीन लगाने वालो को दिए गए, किंतु तीन जिले के सेंटर नगर नैनपुर को, एवं जनमानस को बिना किसी जानकारी का नतीजा अव्यवस्थित साबित हुआ जिस प्रकार का लक्ष्य नैनपुर नगर के लिए रखा गया था उसे पूरा करने में सरकारी कर्मचारी असफल दिखाई दिए एवं अधिक मात्रा में पंजीयन भी नहीं हो पाए जबकि लक्ष्य एक हजार का था।
मानो नोकर शाही की भेंट ये सरकार का जन हित का अभियान चढ़ गया,तीन जिला का सेंटर और नगर नैनपुर में यह वेक्सीन लगना है। जिसके लिए महज एक सेंटर बनाया गया था एवं पंजीयन और वैक्सीन का एक ही केंद्र होने की वजह से अधिक भीड़ लगी जिससे ना तो कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नजर आया, और नाही सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दी।
जब भीड़ बढ़ गई तो आनन फानन ने तीन सेंटर और बढ़ा दिए गए।
न कोई प्रचार प्रसार न समाजिक सरोकार रखने वाले लोगो को विश्वास में लिया गया। वैसे तो अभियान 30 जून तक निरंतर चलना है। देखना ये होगा कि भोपाल से चले आदेश का पालन मंडला जिला खास कर नैनपुर कितना करा पाता है।
एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन के इस महाअभियान को नगर प्रशासन किस तरह सफल बना पाता है।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:
Post a Comment