रेवांचल टाइम्स - जहां कोविड-19 महामारी के रौद्र रूप से निकलकर दुनिया के अनेकानेक देशों ने राहत की सांस ली है वही अब प्रत्येक देश इस महामारी से बचने सजग और सावधान होने की भरसक कोशिश कर रहे हैं ।इसके लिए विशेष सावधानियां और टीकाकरण को अपनाए जाने की आवश्यकता है ।सुरक्षात्मक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शहरी नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ।
जहां नगरी एवं शहरी क्षेत्र के सभी लोगों में एक सकारात्मक सोच के साथ अधिक सक्रियता दिखाई पड़ती है वही ग्रामीण क्षेत्र और देहात के क्षेत्रों में नकारात्मक सोच एवं भ्रांतियों के चलते लोगों में सक्रियता की कमी दिखाई देती है ।
जिला दंडाधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने मवई क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं ।टीकाकरण की समीक्षा करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों एवं विभाग को बनाई गई कार्य योजना की जानकारी मांगी गई है ।अपने - अपने मैदानी अमले के माध्यम से सक्रिय होकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने कहा गया है |
आज मवई ग्राम पंचायत में जल संसाधन विभाग से कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ सर का आगमन हुआ ।पंचायत भवन में विस्तृत चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और अपने और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से सब को टीकाकरण कराने की सलाह दी |
सीएचसी मवई बीएमओ डॉक्टर इंडोलिया जी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आज मवई में 11 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया | मवई जैसे क्षेत्र में जागरूकता की कमी के चलते एक साथ 10 लोग तैयार नहीं मिल पाते जिसके चलते भी इस क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत कम देखा गया ।
रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:
Post a Comment