BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने 21 से 30 जून के बीच होने वाले विशेष कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की ली बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 17, 2021

कलेक्टर ने 21 से 30 जून के बीच होने वाले विशेष कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की ली बैठक

मण्डला 17 जून 2021

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 21 से 30 जून के बीच कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, सीईओ जनपद तथा बीएमओ अपने स्तर पर 21 जून को आयोजित किए जा रहे विशेष कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्लानिंग करें। इसी प्रकार अपने मैदानी अमले को सक्रिय करते हुए 21 जून तथा 30 जून तक आयोजित विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करें तथा सघन जनजागरूकता अभियान चलाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि मैदानी अमला, जन अभियान परिषद के सदस्य, कोरोना वॉलेंटियर, विभिन्न संघों, एनजीओ, स्व-सहायता समूह, महिला समूह, संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों का इस विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान जागरूकता में सहयोग लें।

कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्लानिंग करें। सभी एसडीएम तथा सीईओ जनपद विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान के लिए टीकाकरण केन्द्रों का चयन करें। इन टीकाकरण केन्द्रों में पानी, बैठने तथा छाया एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता रखें। सभी संबंधित अधिकारी 20 जून की शाम तक अपने क्षेत्र में निर्धारित किए गए टीकाकरण केन्द्रों के लिए कोविड वैक्सीनेशन के डोज प्राप्त कर लें। इसी प्रकार आगामी 2 दिनों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान के लिए प्लानिंग पूर्ण कर जन जागरूकता के लिए मैदानी भ्रमण भी करें। सभी अधिकारी 21 जून के पूर्व अधिक से अधिक लोगों तक कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी प्रसारित कर उन्हें टीकाकरण केन्द्रों तक लाएं। इस दौरान प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र के लिए वैक्सीनेशन प्रेरक भी बनाएं तथा उनकी ड्यूटी निर्धारित करें। ये वैक्सीनेशन प्रेरक अनेक नवाचारों एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अपने आसपास के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर उन्हें टीकाकरण केन्द्रों तक लाने में सहयोग करें।

कलेक्टर ने 21 जून को मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी शासकीय कर्मचारी तथा उनके परिवारजन, कॉलेज, आईटीआई, एनजीओ, एफपीओ, अनेक संघों, आजीविका समूह, शिक्षकगण एवं उनके परिवारजन अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन के लिए दिए जा रहे लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह तथा वीसी के माध्यम से सभी अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment