BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पिस्टल ,तलवार के सहित 3 अपराधी को धर दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 13, 2021

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पिस्टल ,तलवार के सहित 3 अपराधी को धर दबोचा



जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत आज तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से हथियारों के साथ दबोच लिया। तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, तभी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पाण्डे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली की शातिर आरोपी अर्जुन तिवारी पिता मिथलेश तिवारी निवासी विजय नगर एमजीएम स्कूल के मैदान के पास 25 बोर की पिस्टल लिए खड़ा था, इसी प्रकार कपिल पिता घनश्याम विश्वकर्मा निवासी मदनमहल दो पिस्टल खोंसे किसी का इंतिजार कर रहा था। तो वहीं भूपेन्द्र नाथ पिता भगवानदास निवासी संजीवनी नगर पिपलेश्वर मंदिर, गोरखपुर के पास तलवार चकमा रहा था। तीनों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। शेषनारायण, थाना गोरखपुर ने बताया कि तीनों शातिर प्रवृृत्ति के है। जिनके रिकॉर्डों की छानबीन कर, पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment