Petrol- Diesel Price: एक दिन तक स्थिर रहने के बाद इस महीने शुक्रवार को दसवीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स गिरावट के साथ 47040 पर था जबकि चांदी फ्यूचर्स 67700 प्रति 10 ग्राम पर था. सोना बीते सटल अगस्त में 56000 पर पहुंच गया था, जो अबतक 7000 सस्ता हो चुका है.
तेल कंपनियों के नोटिफिकेशन के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 27 पैसे महंगा हुआ, जबकि डीजल 28 पैसे महंगा हुआ. नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 87.69 रुपये प्रति लीटर है. भोपाल में पेट्रोल 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 95.75 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 102.82 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 94.84 रुपये प्रति लीटर है.
बेंगलुरु उन राज्यों की राजधानियों की सूची में शामिल हो गया जहां ऑटो ईंधन ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब बेंगलुरु में 100.17 और डीजल 92.97 रुपये है. भोपाल पिछले महीने पेट्रोल की कीमतों में 100 का आंकड़ा पार करने वाला पहला राज्य बन गया था. इसके बाद जयपुर और फिर मुंबई का स्थान रहा. हैदराबाद सोमवार को शहरों की सूची में शामिल हो गया.
इसके बाद सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपये से अधिक पर बेचा जा रहा है. राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में देश का सबसे महंगा ईंधन है. यहां पेट्रोल की कीमत 108.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 100.82 रुपये है.
पेट्रोल और डीजल की दरों में 4 मई से वृद्धि हो रही है. तेल कंपनियों ने राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 18 दिनों तक कीमतें नहीं बढ़ाई थी.
तब से 26 बार बढ़ोतरी में पेट्रोल में 6.54 रुपये और डीजल में 6.96 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

No comments:
Post a Comment