मण्डला 14 जून 2021
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के हर एक क्षेत्र में पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से जनसहभागिता के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हेतु अंकुर कार्यक्रम की अवधारणा तैयार की गई है। राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए म.प्र. शासन की पर्यावरण विभाग की संस्था पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल को नोडल एजेंसी का दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के लिए जन सामान्य के प्रोत्साहन हेतु जिलेवार चयनित विजेताओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रतिभागियों को गूगल प्ले स्टोर से वायुदूत ऐप डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा। प्रतिभागियों को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर पौधे की फोटो ऐप के माध्यम से लेकर अपलोड की जाना है। वृक्षारोपण के 30 दिन पश्चात पुनः नवरोपित पौधे की नवीन फोटो ऐप पर अपलोड कर प्रतिभागी सहभागिता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
जिले में जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर्स, महाविद्यालयों के इको क्लब प्रभारी तथा राष्ट्रीय हरितकोर (एनजीसी) योजना के मास्टर ट्रेनर में से वेरीफायर्स नामांकित कर सत्यापन कराया जाना है। जिले में प्राप्त प्रविष्टियों एवं क्षेत्रीय आवश्यकता के आधार पर जन अभियान परिषद के वॉलेंटियर्स को वेरीफायर्स नामांकित कर वायुदूत ऐप पर जिला स्तरीय वेरीफायर्स की सूची में सम्मिलित किया जाना है। जिला स्तर पर कुल प्राप्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का प्रविष्टियां कर 10 प्रतिशत अथवा 200 जो भी कम हो का रेंडम आधार पर जिला स्तर पर नामांकित वेरीफायर्स से सत्यापन कराया जाना है। जिला कलेक्टर इस कार्य हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। जिला नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यकता अनुसार स्थानीय वेरीफायर्स का नामांकन कर वायुदूत एप में प्रविष्टि की जाना है तथा चयनित प्रतिभागियों के वृक्षारोपण के सत्यापन कार्य नामांकित वेरीफायर्स को आवंटित कर सत्यापन कराया जाना है। सत्यापन उपरांत वायुदूत एप पर सत्यापन रिपोर्ट की प्रविष्टि भी करवाई जाना है। चयनित विजेताओं का सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफायर के माध्यम से करवाकर विजेताओं की सूची वायुदूत एप में अपलोड की जायेगी। समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विभाग अंतर्गत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से तथा खंड स्तरीय अमला को योजना का प्रचार-प्रसार एवं योजना की सहभागिता दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता के साथ साथ अपने-अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के वृक्षारोपण कराते हुए वायुदूत ऐप में अपलोड कराने की सुनिश्चितता करते हुए नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मंडला को शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
Monday, June 14, 2021
Home
ankur-karyakram
collector-mandla
mandla
mandla-news
अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान
अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान
Tags
# ankur-karyakram
# collector-mandla
# mandla
# mandla-news
Share This
About digital bharat
mandla-news
Labels:
ankur-karyakram,
collector-mandla,
mandla,
mandla-news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment