रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट जिले के अंतर्गत लांजी जनपद पंचायत सीईओ रंजीता तारम के संरक्षण में लांजी क्षेत्र के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नजर आ रहे वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन के राशियों का अफरा-तफरी किया जा रहा है बता दें कि जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ऐसे कई ग्राम पंचायत है जहां पर सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा राशि आहरण कर लिया गया और काम नहीं किया गया है
वही इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है किंतु स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी के द्वारा आज तक शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया बता दें कि जनपद पंचायत लांजी सी ई ओ रंजीता तारम का लांजी जनपद पंचायत में करीब 10 वर्षों का कार्यकाल हो चुका है और रंजीता राम के द्वारा सभी पंचायतों में अपना घर बना लिया है जिससे रंजीता राम को घर बैठे ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा कमीशन भेजा जाता है इसलिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी लाल जी के द्वारा शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
बरहाल ग्राम पंचायत डोरली सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के डोरली से टेमनी मुरमीकरण सड़क निर्माण कार्य हेतु शासन से राशि स्वीकृत कराया गया था किंतु सरपंच सचिव के द्वारा मुरूम की जगह मिट्टी रेत का उपयोग किया गया है जिस पर उपयंत्री कैलाश कछुए के द्वारा कार्य पूर्ण का प्रमाण पत्र पंचायत को जारी किया गया जो असंवैधानिक है ग्राम पंचायत डोरली मैं शासन के द्वारा जो भी योजना आती है सरपंच एवं रोजगार सहायक के परिजनों को ही लाभ दिया जा रहा है ऐसा क्यों
क्या ग्राम पंचायत डोरली मैं अशिक्षित लोग पढ़े हुए हैं जो सरपंच एवं रोजगार सहायक के परिजनों एवं रिश्तेदारों को ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि ग्राम डोरली मैं एक ही परिवार से करीब 10 वर्षों से पंचायत का संचालन किया जा रहा है इसी वजह से सरपंच एवं रोजगार सहायक अपनी मनमानी कर रहे हैं चुंकी इसके पूर्व रोजगार सहायक पिताजी सरपंच के उसके बाद उनके बड़े पिताजी सरपंच है इसी के कारण ग्रामीण जनता ओं की सुनवाई न करते हुए अपनी मनमानी किया जा रहा है ऐसे दबंग रोजगार सहायक निलंबित किया जाए
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment