रेवांचल टाईम्स :- माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले के ऊपर प्रशासन का कहर
भाजपा कार्यकर्ता राजेश पाठक की शिकायत पर भरवेली थाना के अंतर्गत की गई कार्रवाई बालाघाट Sp अभिषेक तिवारी,एवं माफियाओं का पर्दाफाश करने पर साहू समाज के संरक्षक पूर्व विधायक किशोर समरिते को भोपाल आवास से बालाघाट पुलिस ने गिरफ्तार
किया।समाज में रोष, समरीते के समर्थन में साहू समाज माफियाओं के खिलाफ उतरेगा मै
पूर्व विधायक एवं साहू महा संगठन के संरक्षक किशोर समरीते को आज सुबह तड़के कोलार स्थित आवास से बालाघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार माफियाओं के खिलाफ,एवं sp बालाघाट के खिलाफ लगातार आंदोलन एवं पुतले दहन की खबरों से आहत sp बालाघाट ने आज पूर्व विधायक समरीते को कोलार स्थित आवास से जबरन गिरफ्तार करवा कर अज्ञात स्थान पर ले गई।समरीते की गिरफ्तारी से मप्र की साहू समाज में रोष व्याप्त है।साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरन साहू,भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेशकार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू,साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट प्रशांत साहू ने चेतावनी देते हुए किशोर समरीते को तत्काल रिहा करने की मांग की है।नहीं तो पूरे प्रदेश में साहू समाज सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन, पुतले दहन करेगी।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment