रेवांचल टाइम्स :– एक तरफ लोगों में वैक्सीनेशन कराने को लेकर डर बना हुआ है वही उसी डर को खत्म करने के लिए नगर परिषद निवास द्वारा निरंतर नगर निकाय के अंतर्गत वार्डो में वार्ड पार्षदों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है लोगों को 21 जून से 30 जून तक वैक्सीनेशन के महा अभियान के विषय में लोगों को जानकारी दी जा रही है परिषद द्वारा हर एक वार्ड में जाकर बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन कराना हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है वैक्सीनेशन कराने से हमे नुकसान नहीं हमारी जीवन को सुरक्षा मिलती है वैक्सीनेशन हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा 21 जून से 30 जून तक कोविड वैक्सीनेशन के महा अभियान की शुरुआत हो रही है इस अभियान की भी जानकारी नगर परिषद लोगों तक पहुंचा रहा है परिषद का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके लोगों में वैक्सीन को लेकर जो डर बना हुआ है वह डर खत्म हो इसके लिए भी परिषद द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान के माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इस जागरूकता अभियान को निवास नगर परिषद के सीएमओ मनोहर बिंझवार के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में मोहन मारूंआ, शैलेश जैन, दीपक जैन, महेश, बृजेश सोनी एवं समस्त परिषद की टीम द्वारा इस अभियान को संचालित किया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment