रेवांचल टाईम्स - लखनादौन पुलिस ने नागपुर कत्लखाना जा रहे 31 गौ वंश मुक्त कराए हैं । पुलिस का कहना है कि उनको मुखबिर से सूचना मिली कि एक माल वाहन से गौ - वंश कत्लखाना जा रहे हैं । इस पर मड़ई टोल नाका के पास घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई । पुलिस को देखकर चालक वाहन सहित भागने लगा । पुलिस ने पीछा किया तो सूनसान जगह पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया । पुलिस ने जांच किया तो 31 गौ - वंश बरामद हुए । सभी पशुओं को निर्ममता पूर्वक बांधा गया था । पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ ही अज्ञात आरोपियों के मामला खिलाफ किया है ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment