रेवांचल टाइम्स :- तथाकथित
ब्लैक मेलिंग के आरोपों से घिरे क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते को शनिवार 12 जून को भरवेली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया जिन्हें 13 जून को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी तिथि तक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि किशोर समरीते की शिकायत बांदा कंपनी के संचालक राजेश पाठक द्वारा 10 जून को पुलिस अधीक्षक से की गई थी जिसमे भरवेली पुलिस ने शिकायत जांच करने के उपरांत किशोर समरीते के विरुद्ध धारा 389, 386, 452 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया था। भरवेली पुलिस ने 12 जून को किशोर समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया और उन्हें 13 जून को न्यायालय में पेश कर अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान किशोर समरीते की ओर से जमानत याचिका पेश की गई थी लेकिन न्यायालय ने भरवेली पुलिस द्वारा पेश की गई केस डायरी और किशोर समरीते द्वारा पेश किए गए जमानत आवेदन का अवलोकन करने के बाद मामले की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। श्री समरीते की याचिका को खारिज करने के बाद से समर्थको में रोष व्याप्त है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम जेवनारा, कुम्हारीकला, फोफसा ग्रामीण श्री समरीते के निवास पर पहुंचकर श्रीमती मीरा समरीते से मुलाकात की और ग्रामीणों ने कहा की अगर जल्द से जल्द श्री समरीते को रिहा नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
श्रीमती मीरा समरीते ने रिहाई के लिए मुख्यमंत्री से की अपील
ब्लैकमेलिंग के आरोपो से गिरफ्तार किए गए किशोर समरीते की रिहाई को लेकर उनकी माताजी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा समरीते ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। इस दौरान कहा कि पिछले दिनों जिस नाटकीय ढंग से मेरे बेटे पूर्व विधायक किशोर समरीते को तथाकथित समाजसेवी राजेश पाठक के दबाव में आकर भरवेली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं जिला प्रशासन के नियोजित ढंग से कार्य कर रहा है उस ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं। बालाघाट जिला एवं पुलिस प्रशासन एक रेत माफिया के दबाव में आकर आप की सरकार की मुहिम 'माफिया मुक्त राज्य' को असफल बना रहा है एवं राजेश पाठक एक जनप्रतिनिधि के विरुद्ध जिस भाषा शैली का अखबारों में उपयोग कर रहा है इस पर अंकुश लगाया जाए। राजेश पाठक के विरुद्ध बालाघाट जिले की जनता एवं स्वयं ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में आक्रोश फैला हुआ है इसके कार्य एवं काले कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में में यह हमारी जनता एवं समाज के लिए नासूर बन जाएगा।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment