BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व छात्र परिषद मंडला द्वारा विद्यालय को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सामग्री दिए दान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 17, 2021

पूर्व छात्र परिषद मंडला द्वारा विद्यालय को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सामग्री दिए दान...




    

रेवांचल टाईम्स :-  मंडला सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में  पूर्व छात्र परिषद द्वारा वैज्ञानिको के मतानुसार कोविड 19की आने वाली तीसरी लहर जो कि बच्चों की लहर मानी जा रही है उसके लिए पूर्व तैयारी की दृष्टि से मंडला विद्यालय के पूर्व छात्रों ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर फॉलोमीटर टेंपरेचर गन ऑक्सीमीटर मास्क आज विद्यालय को समर्पित किया विद्यालय प्राचार्य कमलेश अग्रहरि के  अवाहन पर  आचार्यो के मोटिवेशन से पूर्व छात्रों द्वारा चाइल्ड कोविड केयर सेंटर विद्यालय में बनाए जाना है जिसमें आज पूर्व छात्रों ने यह सामग्री भेंट की इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के  कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा जी वयावस्थापक राजेश ज्योतिषी जी समिति सदस्य रेखा चौरसिया जी संस्था प्राचार्य कमलेश अग्रहरी प्रधानाचार्य विनय मिश्रा राम प्रकाश ठाकुर एवं अन्य समस्त आचार्य के उपस्थित में पूर्व छात्र अखिलेश अग्रवाल सनातन सोनी मृदुरेश मोदी सुनील सोनी प्रकाश सोनवानी आदी पूर्व छात्रो की उपस्थिति मे आज चाईल्ड़ कोविड केयर हेतू समर्पण कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्र ने सभी पूर्व छात्रो को साधू वाद देते हुए निर्विकार रूप से जो विद्यालय मे अध्यन रत बच्चो के लिये उन्होने जो चिंता की है वह ईस्वरीय कार्य तुल्य है,  राजेश ज्योतिषी ने कहा की 

शिशु मंदिर का छात्र घर का दीपक और जग का दिवाकर है जो आज यहाँ पर परिलक्षित हो रहा है । 



वही संस्था प्राचार्य कमलेश अग्रहरि द्वारा आभार व्यक्त करते हुए हमेशा विद्यालय परिवार  के प्रति सहानभूति रखे एवं इसी तरह निरंतर सहयोग करते हुए कोरोना काल मे पूर्व छात्रो द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

No comments:

Post a Comment