रेवांचल टाइम्स। मण्डला जिला के बिछिया थाना अंतर्गत मादक पदार्थ गांजा तस्करो को बिछिया पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया पुलिस को गांजा तस्कर को लेकर कुछ सूचना मिल रही थी जिसके बाद बिछिया पुलिस ने अपने मुखबिरो को सतर्क रहने को कहा और जैसे ही सूचना मिलती है वो तुरंत पुलिस को सूचना दे। जैसे ही गांजा तस्करों की सूचना मुखबिरों ने बिछिया पुलिस को दी की मंडला की और दो व्यक्ति लाल रंग की एक्टिवा में गांजा लेकर बिछिया की आ रहे हैं यह सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के द्वारा हाईवे 30 बंजारी मंदिर के पास नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दिया गया करीब 30 मिनट बाद दो व्यक्ति 1 एक्टिवा पर बिछिया की आ रहे थे जिन्हें रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो बैग से गांजा पदार्थ बरामद किया गया। जिसका वजन 7 किलो 400 ग्राम निकाला। जिसकी कीमत 75000/ रुपए है तस्कर सुभाकर सिंगोर ओर नितिन को गिरफ्तार कर मामला कायम कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Saturday, June 12, 2021
बिछिया पुलिस के हाथों चढ़े दो गांजा तस्कर
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment