BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मलेरिया निरोधक माह में जागरूकता रथ हुआ रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 10, 2021

मलेरिया निरोधक माह में जागरूकता रथ हुआ रवाना

मण्डला 10 जून 2021




         जिला मलेरिया अधिकारी राम शंकर साहू से प्राप्त जानकारी अनुसार मलेरिया रोग का संक्रमण काल शुरु हो चुका है जो कि माह जून-जुलाई से शुरु होकर वर्ष के माह अक्टूबर-नवम्बर तक अधिक होता है। जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता के लिए मलेरिया नियंत्रण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष जून माह को ’’मलेरिया निरोधक माह’’ के रुप में मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न गतिविधियाँ की जाती हैं। इसी तारतम्य में मलेरिया के संबंध में जनजागरूकता के लिए मलेरिया रथ द्वारा प्रचार-प्रसार भी शामिल है। ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार व जन जागरूकता हेतु 10 जून को जिला चिकित्सालय परिसर से डॉ. श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. राजेन्द्र पीपरे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

             मलेरिया रथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्राथमिकता के आधार पर जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में जनजागरूकता प्रसारित करेगा। इसी प्रकार माइकिंग, पम्पलेट वितरण फ्लेक्स, बैनर इत्यादि के माध्यम से लोगों को मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव एवं मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी को खाली करने एवं सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने एवं लार्वा विनिष्टीकरण की भी जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही बुखार रोगियों की त्वरित जाँच व उपचार सुविधा भी रथ में उपस्थित कर्मचारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने संदेश में कहा है कि मलेरिया निरोधक माह पर आम जन, स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से यह संदेश है कि ’’जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता एवं स्वच्छता ही मलेरिया, एवं अन्य वाहक जनित रोगों के नियंत्रण का प्रभावी उपाय है’’

No comments:

Post a Comment