रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर के मुख्य मार्गो पर अवैध कब्जे की भरमार है। जगह-जगह सड़कों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, इससे पैदल चलने वाले परेशान हैं। नगर में सड़कों पर कब्जे के कारण नगरवासी भी काफी परेशान नजर आते हैं। नगर के मार्ग पर लोगों ने अपना सामान रख लिया है, इस कारण कार, ट्रैक्टर व दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक के पर अवैध कब्जे के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इस मार्ग पर हो रहे कब्जे के चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग के बाजार में सामान लेने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बाजार में भयंकर जाम लग जाता है। जाम से निकलने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। लोग जाम में फंसकर हेलाकान हो जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर नगर के वार्ड नंबर 3 उमरिया लाइन के व्यापारिक क्षेत्र में सड़क पर व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है। वैसे तो सड़क के एक तरफ रेहवासी मकान हैं, तो दूसरी तरफ व्यापारियों की दुकाने। इसमें कुछ रहवासियों ने अपने मकानों में ही सामने की तरफ दुकानों का निर्माण किया है और व्यापार कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ दुकाने होने से व्यापारी अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रख रहे हैं जिसकी वजह से सड़क काफी सक्रिय हो जाती है एवं पार्किंग ना होने की वजह से दुकानदारों के ग्राहक अपने वाहन भी सड़क पर ही खड़ा करते हैं। इसके चलते इस सड़क पर दो चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन का निकलना भी दुश्वार हो जाता है। जब भी व्यापारियों का थोक सामान भारी वाहनों के माध्यम से इस सड़क पर पहुंचता है तो दुकानदार अपनी दुकान के सामने इसे खड़ा कर लेते हैं जिसकी वजह से इस सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और अधिक समय तक लोगों को इस जाम का सामना करना पड़ता है।
उमरिया कि इस सड़क पर मसाला चक्की होने की वजह से आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण लोग एवं नगरवासी यहां भारी मात्रा में हल्दी, मिर्ची, धनिया पिसवाने आते हैं।
तथा लंबे समय तक दुकान पर अपना नंबर आने तक बैठकर इंतजार करते हैं। जिसकी वजह से यहां अधिक भीड़ हो जाती है।ग्रामीणों लोग अपने वाहनों को भी यहां सड़क पर खड़ा करते हैं। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और दो पहिया चार पहिया वाहन का निकलना दुश्वार हो जाता है एवं पैदल चलने वाले नगर वासियों को भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उमरिया जैसे रिहायशी क्षेत्र में दुकानदार द्वारा मसाला चक्की खोल दी है। ऐसे में मसाला चक्की के कारण दिन भर मसाले की डस्ट उड़ती रहती है। जिस कारण ही क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। साथ ही कई बार तो डस्ट अधिक होने के कारण लोग बीमारियों का शिकार भी होते जा रहे हैं।
शहर के किसी भी रिहायशी इलाके में कोई फैक्ट्री या कारखाना संचालित नहीं हो सकता है। क्योंकि क्षेत्र का माहौल बिगढ़ता है। साथ ही डस्ट उडऩे और मशीनों की तेज आवाज से क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसके बावजूद भी दाल नगर के उमरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही मकान के सामने मसाला चक्की खुलवा दी है। जहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक मसाले पीसे जाते हैं। ऐसे में दिन भर चक्की चलने से तेज आवाज के कारण आस-पास के लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसी के साथ ही मसाला चक्की से उडऩे वाली डस्ट के कारण भी रहवासियों को परेशान होना पड़ता है। क्योंकि मसाला चक्की से निकलने वाले डस्ट सीधे लोगों के शरीर में प्रवेश कर जाती है और इसी डस्ट के कारण लोग सांस जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार तो डस्ट इतनी अधिक उड़ती है कि लोगों का अपनी दुकानों एवं घर के सामने बैठना भी दुस्वार हो जाता है।
मसाला चक्की पर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोग एवं शहर के लोगों की वजह से अधिक भीड़ बढ़ रही है और कोरोना संक्रमण का खतरा भी बन रहा है। यहां कोरोना गाइडलाइन का भी किसी प्रकार से पालन नहीं किया जा रहा है सोशल डिस्टेंस का पता नहीं और मास्को भी लोगों द्वारा नहीं लगाया जाता है जो कि एक बड़ी लापरवाही की तरफ इशारा कर रहा है यदि यहां संक्रमण फैलता है तो आसपास के लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment