BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का असर रेवांचल टाइम्स ने दिखाई थी प्रमुखता से खबर... खेत में बिजली के पोल की तार झुक जाने के कारण किसान थे परेशान प्रारंभ हुआ सुधार कार्य.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 24, 2021

खबर का असर रेवांचल टाइम्स ने दिखाई थी प्रमुखता से खबर... खेत में बिजली के पोल की तार झुक जाने के कारण किसान थे परेशान प्रारंभ हुआ सुधार कार्य..

 







रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत अंजनिया का निवासी (कृषक) रामगोपाल पटेल पेट्रोल पंप लाइन में कछुट्टियां नाले के पास इनका 0.12 एकड़ का खेत स्थित है। इधर आलम यह है कि  विद्युत 11kv हाईटेंशन वोल्टेज का पोल की लाइन इनके खेत में लगी हुई है। लेकिन तकरीबन 3 साल से बिजली का पोल गिरने के नजदीक में आ गया है लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यहां अभी तक बिजली के पोल को सुधारा नहीं जा रहा है। जिससे कृषक के खेत में 11kv की तार खेत से नजदीक ऊपर 5 फीट में तक आ गई है जिससे कृषको को हर- पल यही बात की चिंता सताती है कि खेत में कहीं काम करते समय हवा के चलते कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए। लेकिन विद्युत विभाग अंजनिया की लापरवाही के चलते यहां अपने नियमों को ताक में रखकर किसी बड़ी दुर्घटना घटित हो जाने  का इंतजार कर रहा है। इसके  चलते किसान के खेत मे ट्रैक्टर तक नहीं जा पा रहा है जिस कारण इस वजह से  कृषक के  खेतों में जुताई  तक नहीं हो पाई है। किसान के द्वारा बताया जा रहा है कि तकरीबन मेरे खेत के आजू-बाजू के किसानों का बोनी पूरी हो गई है पर इस वजह से मेरे खेतों का काम रुक गया है। वह मुझे काफी दिक्कतों के साथ साथ नुकसान सहना पड़ रहा है। अब सबसे बड़ी बात यह आ रही है कि किसान के द्वारा इसके पूर्व में 8-6-2019 को विद्युत विभाग अंजनिया को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते किसान का खेत खाली ही पड़ा रहा अब किसान को काफी नुकसान सहने के बाद 2021 में  खेत में खारीब की फसल धान बोनी है तो फिर यह मामला सामने आ रहा है तो कृशक राम गोपाल पटेल को यह सुझाव आया  कि एक बार फिर बिजली विभाग की ओर जाना चाहिए तो किसान के द्वारा दूसरा आवेदन 11 जून 2021 को स्वयं  के द्वारा विद्युत विभाग अंजनिया को सौंपा। तो विद्युत विभाग के अधिकारी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 2-3 दिनों में बिजली विभाग के कर्मचारियों को भिजवा कर बिजली का पोल ठीक कर दिया जाएगा जब 3 दिन गुजर जाने के बाद कृषक फिर विद्युत विभाग गया तो अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया कि स्टाफ की कमी चल रही है तो बाद में देखा जाएगा। अब यह कहां जाना चाहिए कि  बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसान के खेत का काम इस साल फिर ना रुक जाए  जिससे किसान बहुत परेशान है। विद्युत विभाग अंजनिया से आश्वासन मांगा है कि मुझे इस समस्या से जल्द से जल्द निराकरण दिलवाया जाए।

No comments:

Post a Comment