रेवांचल टाईम्स :- विकासखंड नारायणगंज मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम माडोगढ़ में युवाओं के प्रेरणा स्रोत क्रांतिसूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस अवसर पर क्षेत्रीय युवाओं द्वारा उनके तैल चित्र पर हल्दी चावल से तिलक बंदन कर पुष्प अर्पित किए। बैठक चर्चा दौरान विस्तार से उनके महान संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेकर गांव समाज के उत्थान हेतु कार्य करने का संकल्प लिया गया जल जंगल जमीन आदिवासियों के आधीन नारे को बुलंद करने वाले बिरसा मुंडा द्वारा लगातार समाज व देश हित में अंग्रेजों से अधिकारों के लिए संघर्ष किया गया। जिसके संघर्ष व बलिदान से ही आज जल जंगल जमीन का मालिकाना हक बहुतायत आदिवासी वर्ग के हाथों में देखने को मिलता है वही बैठक दौरान बिरसा के जीवन परिचय के साथ सामाजिक सँहाव की परिपाटी को जीवित रखने इंजी. भूपेंद्र वरकड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत द्वारा युवाओं को विस्तार से कार्ययोजना बताया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे भगत सिंह धुर्वे सचिव ग्राम पंचायत, धन्नी परस्ते, सेवाराम पन्द्रों, मंतोष कुशराम, शिव परस्ते, जगदीश परस्ते, शिव तेकाम, विपत मरावी, दयाल सरयाम, पचलू सिंह,राजकुमार मरावी,मनीष कोरचे,निरंजन सिंह,सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।
बेनी लाल सिंगरौरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment