BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने नवजात शिशु मिला पत्थर में दवा जिंदा.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, June 12, 2021

ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने नवजात शिशु मिला पत्थर में दवा जिंदा....

 


रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत गंगू टोला में शुक्रवार की शाम लगभग 6:00 बजे नवजात जीवित अवस्था में मिलने का मामला सामने आया बताया गया कि गंगू यादव के खेत में एक महिला नवजात बच्चे को पत्थर के नीचे दबाकर भाग गई आसपास खेल रहे बच्चों ने महिला को बच्चा पत्थर के नीचे दबाते देख लिया बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी मामला पुलिस तक पहुंचाने के बाद पुलिस ने मौके से बच्चे को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर लाया गया बताया गया कि महिला बच्चे को पत्थर के नीचे दबाने के बाद ग्राम मानिकपुर की ओर भागी है पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे मारने का प्रयास किया था उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है नवजात का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू मैं भेज दिया गया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और महिला की पतासाजी कर रही है




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 

No comments:

Post a Comment