BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार..अचानक छत का लेंटर ढहने से मां-बेटी की मौत, दो घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, June 13, 2021

गहरी नींद में सो रहा था पूरा परिवार..अचानक छत का लेंटर ढहने से मां-बेटी की मौत, दो घायल



एटा . उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख में शनिवार रात सोते वक्त मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया. हादसे परिवार के चार लोग मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे परिवार के लोगों को निकाला गया. इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख निवासी रामवीर रोजाना की तरह घर के बरामदे में रोजाना परिवार के साथ सो रहे थे. रविवार की सुबह अचानक से लेंटर गिर गया. अचानक मकान गिरने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. मलबे में दबे लोगों को गांव के लोगों ने निकालना शुरू कर दिया जब तक मकान का मलबा हटाया गया तो श्यामा देवी (45) और बेटी खुशबू (14) की मौके पर ही मौत हो गई. बेटा मुलायम सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

No comments:

Post a Comment