BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए किया जा रहा जागरूकता कार्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 1, 2021

कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए किया जा रहा जागरूकता कार्य





मण्डला 1 जून 2021ग्राम जहरमऊ विकासखंड नैनपुर के द्वारा गांव में कोरोना महामारी को रोकने के लिए  रोचक अंदाज में कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा प्रचार किया जा रहा है। कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोरोना बीमारी की जानकारी दे रहे हैं। इसी प्रकार आगामी बारिश के दौरान होने वाली सर्दी, जुकाम के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। वॉलेंटियर्स ग्रामीणों को अपने घरों में ही रहने की समझाईश देते हैं। इन दिनों कोरोना वॉलेंटियर्स कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी प्रकार ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए केन्द्र तक भी पहुंचा रहे हैं। वॉलेंटियर्स ग्रामीणों को टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में मदद कर रहे हैं तथा उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वॉलेंटियर्स बताते हैं कि टीका लगने के बाद यदि व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है भी तो उसके जीवित रहने की संभावना भी ज्यादा होती है। कोरोना वॉलेंटियर्स एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य माईक के माध्यम से स्थानीय भाषा के गीत के द्वारा जागरूकता प्रसारित कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment