BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 10, 2021

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

 



रेवांचल टाइम्स -बीकापुर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर 30 वर्षीय युवक को घायल कर दिया था। घायल अज्ञात युवक को पीआरबी पुलिस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे युवक की मौत हो गई। मौके पर युवक की पहचान नहीं हो पाई। लेकिन बाद में युवक की पहचान रामदास निवासी तोरो माफी कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई है। तोरो माफी के प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment