BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्वालियर: अचानक तेज धमाके से गूंज उठा शहर, कई लोगों के घर की हिली दीवारें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, June 10, 2021

ग्वालियर: अचानक तेज धमाके से गूंज उठा शहर, कई लोगों के घर की हिली दीवारें



ग्वालियर, मध्यप्रदेश। एमपी में जहां लोग कोरोना संकट के कहर से परेशान है, वही गुरुवार की सुबह मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर तेज धमाके से गूंज उठा, इस अचानक तेज धमाके के कारण लाेगाें के मकानाें की दीवारे तक हिल गईं, जिससे लाेग काफी घबरा गए, इसलिए कई लाेग घराें से बाहर भागकर खुले मैदान में आकर खड़े हाे गए।

धमाके से हिला ग्वालियर :

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्वालियर में अचानक तेज धमाके के साथ हुए कंपन से लोग डर गए, कुछ जगह लोग घरों से बाहर निकल आए, बाजारों में दुकानों से लोग बाहर आ गए वही कुछ देर बाद पता लगा कि एयरफोर्स के एयरबेस से लडाकू विमान अभ्यास के लिए उड़े थे, जब फाइटर प्लेन सामान्य गति से सुपर सोनिक स्पीड में आते हैं तो इस तरह का धमाका और कंपन होता है।

इन इलाकाें में सुनाई दिया तेज धमाका :

बताते चले कि ग्वालियर शहर के महाराजपुरा के शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम व डीडी नगर, मुरार के आजाद नगर, सीपी कॉलोनी, 7 नंबर चौराहा और बारादरी, लश्कर, ग्वालियर व सिटी सेंटर में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी, साथ ही हल्का सा कंपन महसूस किया, जिससे लोग घबरा गए। कुछ जगह तो लोग भूकंप समझकर सड़कों से बाहर निकल गए। हालांकि जब लाेगाें काे लगा कि सब ठीक है ताे लाेगाें ने राहत की सांस ली।

आपको बताते चले कि इस प्रकार का धमाका पहली बार नहीं हुआ है, इसके पहले भी जब मिराज अभ्यास के लिए उड़ान भरते हैं ताे इस प्रकार का धमाका सुनाई दिया था, इससे पहले भी ग्वालियर में तेज धमाके के साथ हुए कंपन से लोग डर गए थे एक बार को लगा था कि कहीं मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में भूकंप तो नहीं आया है। नीचे दी गई लिंक पर पढ़ें खबर- ग्वालियर में तेज धमाके के साथ हुए कंपन से घबराए लोग

No comments:

Post a Comment