रेवांचल टाइम्स: – वर्तमान समय में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, घटती वन भूमि के साथ साथ कोरोना महामारी से जहाँ विश्व की धरती त्राहि त्राहि कर रही है, वही अब युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने धरती माता के कष्ट को दूर करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये अपने जन्मदिन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर वृक्षारोपण करना तथा वृक्षों के बड़े होने तक संरक्षण करने की अद्भुत पहल शुरू कर दी है। हालांकि कोरोना महामारी को लेकर चल रहें लॉकडाउन के कारण पर्यावरण प्रदूषण में भी काफी गिरावट आयी है। इसी तारांतर में युवा समाजसेवी अभिषेक अहिरवार औधौगिक क्षेत्र मनेरी निवासी अपने 22 वें जन्म दिवस के शुभअवसर पर वृक्षारोपण करते हुए जन्मदिन मनाया। जिसके चलते उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद साधारण रूप से पर्यावरण को समर्पित करते हुए मनाया. इस मौके पर उनके माता, पिता ने स्वस्थ, दीर्घायु और खुश रहने का आशीष दिया और उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना की, उन्होंने पौधे लगाए और उनके बड़े होने तक देखभाल करने का संकल्प लेते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली के साथ विश्व कल्याण हेतू-वृक्ष है तो हम सब हैं, इस तरह यदि एक दूसरे से प्रेरित होकर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करेंगे तो निश्चित ही ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी पर अपना कहर नहीं बरपा पाएगी।
समाजसेवी अभिषेक अहिरवार को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बहुत से बधाई संदेश भी मिल रहे हैं, क्षेत्र मनेरी में केक काटकर कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और इष्ट मित्रों ने उनके जन्मदिन को सहज तौर पर विशेष भी बनाया, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने जन्मदिन की मुबारकबाद देने वाले तमाम साथियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों को भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
ऐसे में सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए एकमत होकर कार्य करना चाहिए।
एवं अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए सरकारी एडवाइजरी का पालन करने, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। इस मौके पर पवन यादव,सचिन यादव,सोनू अहिरवार,दीपक अहिरवार,दीपक यादव,आनंद यादव,नीरज यादव,सुनील यादव सहित क्षेत्र के जन नागरिक मौजूद रहें।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment