
रेवांचल टाइम्स - गत दिनों जिला पंचायत मण्ड़ला मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी संतोष कुमार दुबे के द्वारा जनपद पंचायत नैनपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों मैं शासन के निर्देशानुसार चल रहे मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का शूक्ष्म निरीक्षण धरातल पर देखा गया । इस दौरान मौका मुआयना के समय यहाँ पर पदस्थ सहायक यंत्री रमाकान्त मसराम एवं संबंधित क्षैत्र के उपयंत्रियो की उपस्थिति देखी गई । यहाँ पर हो रहे हितग्राही मूलक कार्यों के अतिरिक्त मनरेगा योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा यहाँ पर संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं के अलावा ग्रामीण अंचलों के जनसमुदाय की लम्बे अरसे से चल जन माॅगो के पश्चात गाँव मैं चल रहे पुल पुलिया, सामुदायिक शौचालय, सीमेंट काक्रेट सड़क निर्माण कार्यों के अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को देख कर संबंधित उपस्थित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को समय शीमा के अन्दर ऐसे तमाम निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। ग्राम पंचायत कामता, इन्द्री, जहरमऊ, कजरवाड़ा एवं टाटरी मैं चल रहे विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को नजदीक से देखकर संतुष्ट व्यक्त किया गया । यहाँ पर पदस्थ सहायक यंत्री रमाकान्त मसराम जनपद पंचायत नैनपुर ने बताया कि यहाँ पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विभिन्न निर्माण कार्य इन दिनों मनरेगा योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्राम वासियो की जन माँग और आवश्यताओ को देखते हुए स्वीकृत किये गये जो गुणवत्ता युक्त एवं तकनीकी अमला के देख रेख मैं पूर्ण किये जा रहे हैं । ग्राम पंचायतों मैं अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्य आरंभ होने से स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को काम प्राप्त हो रहा है । मनरेगा योजना गरीब मजदूरों के लिए बरदान साबित हो रही है । जिला पंचायत मण्ड़ला मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी के भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायको को यहाँ पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों को समय शीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है ।
No comments:
Post a Comment