ब्रेकिंग न्यूज़...
जिले में आज कोरोना संक्रमित मरीजो को लेकर राहत भरी ख़बर ... आज एक भी व्यक्ति की नही आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट और न ही कोरोना को मात देकर लोग पहुँचे अपने घर 15 जून....
जिले में आज कोरोना संक्रमित मरीजो को लेकर राहत भरी ख़बर ... आज एक भी व्यक्ति की नही आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट और न ही कोरोना को मात देकर लोग पहुँचे अपने घर 15 जून....
रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिला चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के एक भी नये मरीज सामने नही आए (15 जून)
वही जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कोविड-19 सेन्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस नियन्त्रण से अब धीरे धीरे राहत मिल रही है वही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। जिले में 14 जून की शाम से 15 जून की शाम 4 बजे तक एक भी व्यकि की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है।
वही आज कोरोना संक्रमित के आज एक भी मरीज, डिस्चार्ज नही हुए।
साथ ही जिले में कोरोना के कहर राहत भरी जानकारी मिल रही है जिले के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी राहत मिल रही है।
स्वस्थ हुए मरीजो से जिला प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने और मास्क के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाकर सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है।
हर व्यक्ति सरकार के द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करे, सबको मिल कर इस महामारी से लड़ना है, अपनी जिम्मेदारी को समझे, अफवाह ना फैलाए, भ्रमित और झूठी खबरों को प्रसारित ना करे। सावधान रहें सुरक्षित रहे।मास्क लगायें सुरक्षित रहें।

No comments:
Post a Comment