BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 15, 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

               केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 16 जून को जिला मंडला आगमन हो रहा है। दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 जून को दोपहर 1:10 बजे जबलपुर से उदयपुर विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 


मण्डला 15 जून 2021

 इसके बाद राज्यमंत्री दोपहर 3 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे मोहगांव विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कुलस्ते सायं 4:35 बजे मोहगांव से रवाना होकर सायं 5:35 बजे पड़रिया विकासखण्ड बीजाडांडी पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री सायं 7 बजे पड़रिया से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 7:45 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 17 जून को जेवरा में ही स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 17 जून को दोपहर 1 बजे जेवरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 18 जून को दोपहर 12 बजे जेवरा से मनेरी विकासखण्ड निवास के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1 बजे मनेरी पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास संबंल हितग्राहियों के सम्मेलन में भाग लेंगे एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। इस्पात राज्यमंत्री सायं 4:30 बजे मनेरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment