BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नकली बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 22, 2021

नकली बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़



जबलपुर। न्यू कलकत्ता बिड़ी कंपनी के स्टीकर लगाकर बना रहे नकली बिड़ी के कारखाने पर आज क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाने ने छापमार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कारखाने में नकली न्यू कलकत्ता बिड़ी बनाने के लिए रखी गयी 34 पेटी तम्बाखू जब्त कर, पूछताछ जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा नसरी स्कूल के पास आज मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई । पुुलिस कार्रवार्ई के दौरान बड़ी मात्रा में न्यू कलकत्ता बिड़ी बनाने के लिए कारखाने में जर्दा रखी थी। जिसके साथ ही अन्य सामान जब्त किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि कारखाना जीतेश रजानी का है, जो यहां नकली बिड़ी बानने का कार्य कर रहा था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस की मानें तो कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए माल की जांच कराई जायेगी। साथ ही मुख्य आरोपी कारखाना संचालक जीतेश से पूछताछ जारी है। इस कार्य में अन्य कौन-कौन संलग्र थे और यह मिलकर कैसे बाजार में अपना प्रोटेक्ट उतारते थे, किस डीलर से कार्य करवाते थे सभी की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment