BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी व अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 16, 2021

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी व अपील

मण्डला 16 जून 2021


 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने आमजन से अपील कि है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरों की वृद्धि रोकने के लिये अपने घर व आसपास पानी इकटठा नहीं होने दें। पात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है तथा हमारे घर व आस-पास पानी कन्टेनर व कबाड़ सामान, टायर, टंकी, मटके, गमले, कूलर इत्यादि में जमा पानी में मच्छर अंडे देकर वृद्धि करते हैं। जिनके काटने से मलेरिया डेंगू चिकुनगुनिया बीमारी फेलने की संभावना होती है। अतः ऐसे जलपात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें जिससे इनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाते हैं व मच्छरों की वृद्धि रुक जाती है।

मच्छर से फैलने वाले मलेरिया में सामान्यतः बुखार, कमजोरी हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना जैसे लक्षण हो सकते हैं तथा डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी संक्रमित व्यक्ति में सामान्यतः बुखार सिर व आंखों में दर्द, हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना, शरीर पर चकत्ते आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क खून जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। तथा चिकित्सकीय परामर्श से दवा का पूर्ण सेवन करना चाहिये। डेंगू व चिकुनगुनिया की जांच जिला चिकित्सालय मण्डला में उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वारथ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह के निर्देशानुसार वर्षाकाल के दौरान मच्छरों से फलने वाली वाहक जनित बीमारी मलेरिया डेंगू चिकुनगुनिया से बचाव के लिये फील्ड में कार्यरत अमला ग्राम में लार्वा सर्वे व बुखार के रोगियों की जांच कर रहे है तथा वाहक जनित रोग- मलेरिया, डेंगू चिकुनगुनिया से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को जानकारी देकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जनजागरुकता व सहयोग से मच्छर जनित बीमारी से बचाव संभव है।

No comments:

Post a Comment