BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’’मलेरिया निरोधक माह के मद्देनजर प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव की सूचना’’ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, June 16, 2021

’’मलेरिया निरोधक माह के मद्देनजर प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव की सूचना’’



मण्डला 16 जून 2021

जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क 10 चयनित ग्रामों विकासखण्ड नैनपुर के ग्राम भड़िया, अमझर रैयत, बिछिया के हर्राभाटमाल नारायणगंज के कोंडरा, सिघनपुरी, भालीवाड़ा, बीजाडांडी के मुइयानाला, पौंड़ी रैयत, देहना, निवास के करौंदी में कीटनाशक छिड़काव कार्य दो चक्रों में संपन्न किया जायेगा। प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव 16 जून 2021 से प्रारंभ हो चुका है जो 18 जून 2021 तक ब्लाक बिछिया के ग्राम हर्राभाट माल में कीटनाशक छिड़काव कार्य किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी रामशंकर साहू एवं जिला टीम द्वारा ग्राम हर्राभाट माल में छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अपने घरों के समस्त कमरों में छिड़काव कार्य कराकर वाहक जनित रोंगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment