रेवांचल टाईम्स :- नारायणगंज से टिकरिया रोड पर सरकारी भूमि से अवैध उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर से ढोई जा रही है वही सड़क के किनारे ही मुरम मिट्टी डाली जा रही है जहां पर आने जाने वाले राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है और जब ट्राली ट्रैक्टर पूरे रोड पर आड़ा तिरछा करने से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है वही पूरी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगा ली जाती है जिसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और खनन माफिया द्वारा अपनी दबंगाई से अवैध तरीके से पूरी रोड पर गाड़ी लगाकर दिन दहाड़े पूरा मिट्टी खनन करते हैं शिकायतें करने के बावजूद भी जिम्मेदार शासन प्रशासन मौन है जिससे अबैध उत्तखन माफ़िया के हौसले बुलंद है और आने जाने वाले राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है जिसका जीता जागता उदाहरण इस वीडियो और फोटो में साफ दिखाई दे रहा है जो की नारायणगंज ब्लॉक में कोई भी मुर्र्म खदान स्वीकृत नहीं है और इसके बावजूद भी नारायणगंज ब्लॉक में जोड़-तोड़ से मुर्र्म का अवैध खनन किया जा रहा है वही इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से और जिस्से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं वही अबैध माफियाओं के द्वारा कहा जा रहा है कि हम लोग जो काम कर रहे है सब को उनका हिस्सा समय समय मे पहुँचा रहे तुम्हे जहाँ लगे शिकायत करो कोई कुछ नही करने वाला और अगर कार्यवाही करने वाले जिले से आईगे तो भी हमे खबर पहले ही मिल जायेगी की आज जिले से अधिकारी का आगमन हो रहा है। सब सेट है सब को अपना अपना हिस्सा चाहिए हिस्सा दो और जो लगे करो कोई भी कुछ करने वाला नही है और न देखने वाला है। अब देखना ये है कि क्या ऐसे खनन माफियाओं के ऊपर कुछ कार्रवाई होती है या जो अबैध कार्यो में लिप्त माफियाओं के सामने नतमस्तक है जिम्मेदार...
संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment