वही मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में आदिवासियों के लिए शासन की अनेक योजनाएं संचालित है पर इसकी जमी हकीकत कुछ और ही है और कागजो में कुछ अलग समय समय लोगो को अपनी ही व्यवस्था से काम करना पड़ता है वही आज एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ एक मोटरसाइकिल में शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही आई सामने...
बम्हनी बंजर स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो मानवता को शर्मशार कर देने वाली है ऐसी शर्मनाक व्यवस्था जिस का किस्सा बयां भी नहीं कर सकते आज दिनांक को बम्हनी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं और इस लापरवाही में किसी ने कोई ध्यान नही दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी मुगदरा के रहने वाले एक व्यक्ति को स्वास्थ्य खराब होने के कारण बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और इलाज के चलते उनकी स्वास्थ्य केंद में ही मृत्यु हो गई जिसके बाद हॉस्पिटल की ऐसी लापरवाही सामने आई कि उस व्यक्ति को शव के लिए कोई वाहन समय मे नही दिया गया जिसके बाद फिर बम्हनी B.M.O डॉक्टर K.C सरौते को जानकारी दि गई इसके बाद भी उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा कोई समस्या हल नहीं की गई और ना ही किसी प्रकार की मदद की गई बार बार बोलने के बाद भी शासन की योजनाओं या अन्य को मदद न मिलने पर परिजनों को शव वाहन उपलब्ध नहीं हुआ जिसके बाद मजबूरन उस गरीब परिवार को अपने टू व्हीलर मोटरसाइकिल में ही मृत व्यक्ति बीच मे बिठाल कर घर ले जाना पड़ा वही बम्हनी के स्वास्थ्य केंद्र में यह हालात है कि अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों का तो पता ही नही रहता कि कोन कब ड्यूटी कितने समय करता है आखिर वही जिले के मूकदर्शक जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने भी कसम खा रखी कि केवल वोट के समय ही लोगो की याद करेंगे बाकी समय किसको क्या परेशानी है या क्या सुविधा की आवश्कता है इन्हें कोई मतलब नही जिले की जर्जर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का आखिर कौन है जिम्मेदार और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था कब सुधारेगी वही बम्हनी हॉस्पिटल में हो रही मनमानी से लोगो को कब निजात मिल सकेंगी और कब आएगा सुधार .. यह बड़ा सवाल है।
इनका कहना
रेवांचल टाईम्स के संवाददाता ने जब शव को मोटरसाइकिल से ले जाने वाली घटना के बारे में जब खंड चिकित्सा अधिकारी से बात करना चाही तो उनके द्वारा न ही फोन अटेंड किया न ही कोई रिप्लाई दी,
के सी सरौते
खंड चिकित्सा अधिकारी
बम्हनी बंजर मंडला
इसके बाद हमने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले की जानकारी के बारे में जानना चाहा तो उनका कहना था कि अभी में मीटिंग में हूँ बाद में बात करता हूं इतना कह कर कॉल काट दिया गया।
एस एन सिंग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडला

No comments:
Post a Comment