जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत बिल पठार रेलवे फाटक पर एक ट्रक चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर रूप से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव पिपरिया जिला नरसिंहपुर का रहने वाला 26 वर्षीय गोविंद केवट पिता मुल्लू केवट अपने गांव से बाइक में सवार होकर बिल पठार में रहने वाले अपने मामा के यहां आया हुआ था। जहां से वह मदन केवट के साथ बाइक में सवार होकर झांसी घाट शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह जैसे ही रेलवे फ ाटक के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूवज़्क चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मदन केवट तो उछलकर दूर जा गिरा किंतु गोविंद केवट ट्रक की चपेट में आ गया इस दुघज़्टना में उसके सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोटें आई पुलिस द्वारा उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटज़्म के लिए रवाना करते हुए दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment