मण्डला 30 दिसम्बर 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शासन के
निर्देशानुसार 12
जनवरी को प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले के आयोजन
के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित
विभाग जिले के रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों तक 12 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी
का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बैंकों, उद्योग, श्रम, रोजगार, आजीविका विभाग सहित
संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि रोजगार मेलों के आयोजन के लिए तैयारियाँ
पूर्ण करें। श्रीमती सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी रोजगार मेलों का आयोजन किया
जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेलों में
जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित करें। उन्हांेने कहा कि रोजगार मेलों
में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं का भी लाभ देना सुनिश्चित
किया जाए। इसी प्रकार मनेरी औद्योगिक क्षेत्र, कान्हा रिसोर्ट संचालकों तथा अन्य रोजगार प्रदाता
एजेंसियों से संपर्क कर जिले में अधिक से अधिक रोजगार प्रदान कराना सुनिश्चित
करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी
उपस्थित थे।
15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगेगा
को-वैक्सीन
कलेक्टर
ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सभी कॉलेज, शिक्षा
विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया कि 3 जनवरी से 15 से 18
वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण का महाभियान प्रारंभ हो रहा है। पात्र बच्चों
को चिन्हित करते हुए उनके लिए टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा
कि सभी स्कूलों के माध्यम से 15 से 18
वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
उन्होंने टीकाकरण सत्रों का प्लान कर उसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर भी व्यापक रूप
से प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्कूल शिक्षा विभाग
के साथ समन्वय करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार
उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने
एवं समझाईश देने की बात कही। कलेक्टर ने बताया कि 3 जनवरी से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण में बच्चों को
को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बच्चों की सूची तैयार करते हुए ड्रापआउट
बच्चों की जानकारी भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग
सेशन साईट के स्थान, टीकाकरण
का समय तथा टीकाकरण टीम आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
8 से
प्रारंभ होगा ’स्वस्थ
बालक-बालिका स्पर्धा’
कलेक्टर
ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग के निर्देशन में 8 से 14 जनवरी तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम
में कुपोषण को दूर करने तथा कुपोषण के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए
विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद को आमंत्रित करते हुए उनसे कुपोषण को
दूर करने में आवश्यक सहयोग की अपील भी करें। श्रीमती सिंह ने बताया कि सभी सीडीपीओ
मैदानी अमले के माध्यम से कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए जानकारी बनाएं। इसी
प्रकार बच्चांे का 3
जनवरी से बच्चों की वजन,
लम्बाई आदि की जानकारी संकलित करना प्रारंभ करें। साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण
क्षेत्रों में ड्यूटी लगाते हुए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के आयोजन के लिए
कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि नर्सरी, प्राईवेट स्कूल तथा अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले 6 वर्ष से कम वर्ष के
बच्चों की स्वास्थ्य जांच करें तथा आवश्यक जानकारी पोर्टल में फीड करें। सभी
सीडीपीओ मैदानी अमले के सतत संपर्क में रहेंगे और प्रभावी रूप से स्वस्थ
बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
No comments:
Post a Comment