BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रथम चरण के विकासखण्डों के लिए ईव्हीएम कमिशनिंग एवं मतदान का सामान्य प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 22, 2021

प्रथम चरण के विकासखण्डों के लिए ईव्हीएम कमिशनिंग एवं मतदान का सामान्य प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को



मण्डला 22 दिसम्बर 2021

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला योजना भवन में 24 दिसम्बर को 2 सत्रों में मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई, घुघरी, मोहगांव, निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी जनपद क्षेत्र से अधिकारी कर्मचारियों को ईव्हीएम कमिशनिंग एवं मतदान का सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित प्रथम पाली के प्रशिक्षण में ईपीआईयू एवं ईआरईएस का समस्त स्टॉफ तथा रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से सेक्टर ऑफीसर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन प्रशिक्षणों में मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई, घुघरी, मोहगांव, निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी जनपद क्षेत्र से संबंधित अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

No comments:

Post a Comment