मण्डला 24 दिसम्बर 2021
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसम्बर को नगरपालिका
परिषद मंडला द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ’’दौड़ेगा मध्यप्रदेश-जीतेगा
मध्यप्रदेश’’ प्लॉग
रन सह स्वच्छता अभियान आयोजित होगा। नगरपालिका के टाउनहॉल में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रेरणा सम्मान
कार्यक्रम तथा दोपहर 1 से
2 बजे तक स्वच्छता योगदान
के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। नगरपालिका परिषद में उक्त कार्यक्रम में
भागीदारी के लिए अपील की है।
No comments:
Post a Comment