BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 27, 2021

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में




  चुराये हुये 3 लाख 50 हजार रूपये कीमती जेवर एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा 3 मोबाईल जप्त

रेवांचल टाईम्स: थाना चरगवॉ में  दिनॉक 14-12-21 को रात 11-15 बजे भेाजराज पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी मेहगवॉ  ने रिपोर्ट दर्ज करायी  थी कि वह किसानी एवं ठेकेदारी करता है। दिनॉक 14-12-21 को सुबह 10-11 बजे उसकी पत्नि खेत एवं लडका बुलेरो लेकर जबलपुर तथा छोटे बेटा स्कूल एवं वह काम से चरगवॉ चला गया था, । दोपहर 2 बजे वह घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा था तो वह खेत गया एवं पत्नि से चाबी लेकर लगभग 10-15 मिनट बाद वापस लौटा  एवं दोपहर 2-30 बजे घर पर फिर से ताला लगाकर घर की चाबी गॉव में दुर्गा दीदी के यहॉ देकर वह शहपुरा मटर लेने चला गया था। शाम 4 बजे उसके बेटे देवेन्द्र ने सूचना दी कि घर पहुचने पर देखा कि घर के बाहर एवं किचिन के दरवाजे का ताला टूटा है, बेडरूम में रखी अलमारी का लॉक टूटा है। घर आकर चैक किया तो अलमारी मे रखी सोने की 1 पांचाली हार,  वजनी 13 ग्राम,  एक जोड़ी झुमकी वजनी 10 ग्राम, एक जोड़ी कंगन वजनी 14 ग्राम, एक अंगूठी वजनी 5 ग्राम, एक पेंडिल लाकेट लगा हुआ वजनी 4 ग्राम, चांदी की 03 जोडी पायल बोरा वाली 900 ग्राम, एक चादी का हाफ कड्डोरा वजनी 500 ग्राम, चांदी के 40 नग सिक्के वजनी 750 ग्राम तथा नगदी 75000 रूपये गायब थे।  रिपोर्ट पर 440/21  धारा 454,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा लूट एवं नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हुये पूर्व में घटित हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराध के आरोपियों के सम्बंध में पता करते हुये सम्पत्ति की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

         आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी  सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चरगवां श्री विनोद पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।


                 गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेज के आधार पर चिन्हित व्यक्ति की पहचान सदाम उर्फ इमरान निवासी गोटेगॉव जो कि गोटेगॉव क्षेत्र का निगरानी बदमाश है के रूप मे होने पर विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये  संदेही सद्दाम उर्फ इमरान पिता अनवर अली उम्र 23 वर्ष निवासी नूरी मोहल्ला थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर सद्दाम ने अपने दो साथी मोहित एवं अक्षय मेहरा के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया आरोपी मोहित पिता मुकेश श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष निवासी मां नर्मदा मंदिर के पास ठाकुर बाबा वार्ड थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर एवं अक्षय मेहरा पिता अशोक मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी पटैल वार्ड थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को अभिरक्षा मे लेते हुये तीनों आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये जेवर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, एवं 3 मोबाईल  जप्त करते हुए तीनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

       उल्लेखनीय है कि घटना का मुख्य आरोपी सद्दाम एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जो थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर का  निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोटेगांव में 11 प्रकरण चोरी एवं अन्य धाराओं के पंजीबद्ध हैं ।


 उल्लेखनीय भूमिकाः - तीन नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मशरूका जप्त करने मे थाना प्रभारी चरगवां श्री विनोद पाठक के नेतृत्व में थाना चरगवां के सहायक उप निरीक्षक शिवराम पटैल, प्रधान आरक्षक प्रदीप पटैल, आरक्षक सोनू कुमार,   राहुल नादोनिया, अंकित मेहरा, रोशन साकेत,  सीताराम मेहरा,  रंजीत पटैल, कैलाश पटैल, महिला आरक्षक भारती झारिया तथा साइबर सेल के आरक्षक अमित पटेल एवं भगवान सिंह  की सराहनीय भूमिका है।

No comments:

Post a Comment