BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टर्मिनल रजिस्ट्रेशन की अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 30, 2021

टर्मिनल रजिस्ट्रेशन की अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ी

मण्डला 30 दिसम्बर 2021

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि कोविड महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवित करने और प्रभावित अमिकों को राहत प्रदान करने के लिये रोजगार मंत्रालय भारत सरकार तथा केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन की ओर से आत्म निर्भर भारत रोजगार योजना’ (एबीआरवाई) अक्टूबर 2020 से प्रारंभ की गई है जिसके तहत ई.पी.एफ.ओ. के साथ रजिस्टर्ड स्टेबिलिस्मेंट्स को कोविड अवधि के दौरान 15 हजार रूपये से कम का मासिक पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को टेक होम वेतन में सुधार करने के लिये भारत सरकार की ओर से बजटीय सहयोग।



1000 से अधिक कर्मचारियों वाले स्टेबिलिस्मेंट्स के लिये कर्मचारियों का 12 प्रतिशत हिस्सा ओर 1000 से कम कर्मचारियों वाले स्टेबिलिस्मेंट्स के लिये नियोक्ता और कर्मचारियों का पारिश्रमिक का पूरा 24 प्रतिशत का हिस्सा बजटीय सहयोग के रूप मे उपलब्ध करया गया। योजना 1 अक्टूबर 2020 से 30 जून 2021 तक लागू की गई थी जिसका लाभ नये कर्मचारियों को जिनका पंजीयन उक्त्त अवधि में हुआ है, को 30 जून 2023 तक प्राप्त होगा। कोविड के बाद रिकवरी को ध्यान में रखते हए लाभार्थियों के टर्मिनल रजिस्ट्रेशन को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment