BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसुनवाई में सुनी गई 39 आवेदकों की समस्याएँ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

जनसुनवाई में सुनी गई 39 आवेदकों की समस्याएँ

मण्डला 28 दिसम्बर 2021

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 39 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में ग्राम बिछिया निवासी सुनीता मरावी ने भुगतान, ग्राम धौरगांव निवासी सोनम सिंगौर ने भरण-पोषण व शिक्षा-दीक्षा, ग्राम मोहनिया निवासी संपत लाल नंदा एवं ग्राम बूढ़ीमाई निवासी विनोद कुमार साहू ने ट्राईसाईकिल, ग्राम चाबी निवासी धनपत सिंह धुर्वे ने पट्टा, ग्राम सेमरखापा निवासी नरबदिया पटैल ने शौचालय, तिलक वार्ड मंडला निवासी राकेश पटैल ने सांची दुग्ध पार्लर विषय से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।







No comments:

Post a Comment