मारपीट के प्रकरण में 7 माह से फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामले मे फरार एवं उद्घोषित ईनामी आरोपियो की सरगर्मी से तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम के द्वारा मारपीट के प्रकरण में 4 माह से फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है।
थाना हनुमानताल अंतर्गत दिनॉक 27-5-21 को मोह. आरिफ उर्फ 26 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम के साथ मारपीट करते हुये हीरो उर्फ शकील निवासी रजा चौक, पत्तू उर्फ अहमद हुसैन, निवासी रजा चौक तथा तज्जू उर्फ ताज निवासी सराफा वार्ड गोहलपुर के द्वारा गम्भीर चोट पहुंचाई गयी थी, मोह. आफिर की रिपोर्ट पर थाना हनुमानताल मे धारा 436/21 धारा 294,324,506,326,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था वहीं थाना आधारताल के अपराध क्रमांक 1579/21 धारा 420 34 भादवि प्रकरण में हीरो उर्फ शकील खान फरार चल रहा था। घटना दिनॉक के बाद से ही तीनों आरोपी सकुनत से फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, कपड़े न जाने पर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा की गयी थी।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी हीरो उर्फ शकील खान पिता गफ्फार खान उम्र 32 वर्ष निवासी हामिद दूधवाले के पीछे हनुमान ताल को घेराबंदी कर पकड़ा जाकर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका - फरार ईनामी आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम के प्रधान आरक्षक विजय पाठक, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रामजी, बृजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment