BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मरी छिपकली वाला मिड-डे मील खाने के बाद 80 छात्र बीमार, स्कूल के खिलाफ जांच के आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 29, 2021

मरी छिपकली वाला मिड-डे मील खाने के बाद 80 छात्र बीमार, स्कूल के खिलाफ जांच के आदेश



कर्नाटक में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से करीब 80 बच्चे बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील (mid day meal) में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद छात्रों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। यह मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टंडा गांव के वेंकटपुरा में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिली थी। बीमार हुए सभी 80 छात्रों को रानीबेन्नूर टाउन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि सभी छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है वहीं इस पूरे मामले की प्रशासन जांच कर रहा है।
बता दें कि इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं इससे पहले भ्‍ज्ञी तमिलनाडु और महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रशिक्षण संस्थान की लगभग 30 लड़कियों के क्रिसमस उत्सव में खाने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता (फूड पाइजनिंग) के शिकर हो गए थे।

No comments:

Post a Comment