BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोरी के चक्कर में चली गई चोर जान, पूरी रात शटर और रोशनदान में फंसने से हुई मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 26, 2021

चोरी के चक्कर में चली गई चोर जान, पूरी रात शटर और रोशनदान में फंसने से हुई मौत




रेवांचल टाइम्स: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक चोर चोरी करने के लिए गोडाउन में घुस रहा था. मामला शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दुर्ग के गंजपारा में ऑटो पार्ट्स के गोडाउन का है.

चोरी करने पहुंचे युवक को अपनी जान से हाथ धोना बैठा. दरअसल युवक मुकेश गोडाउन के रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर घुस रहा था, लेकिन वह बीच में ही फंस गया. इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका. वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. पूरी रात युवक का सिर शटर और रोशनदान के बीच फंसा रहा, जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान मुकेश ठाकुर के रूप में की गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment