रेवांचल टाईम्स - जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी डॉ संजीव उईके के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों पर अंकुश अभियान की इसी कड़ी में छिंदवाड़ा सीएसपी कुशवाह के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत ने अपने बड़े सदे सदाए खुफिया तंत्र के जरिए कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर कालोनी मे गांजा बेचने निकले एक युवक को पुलिस ने बड़े हिकमत अमली से धरदबोचा।।*
छिंदवाड़ा कोतवाली कोतवाल को विश्वसनीय तंत्र से सूचना मिली की शिवनगर कालोनी मे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है।।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल हरकत में आए कोतवाली कोतवाल एस एस जगेत ने अपने द्वारा गठित दल को उचित दिशानिर्देश दे रवाना किया।।
गठित पुलिस दल बताए स्थान पर जा धमका जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचते हुए पकड़ा गया जिस आरोपी के कब्जे से 550 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 7 हजार रुपये है।।
युवक से गांजा जप्त किया गया साथ हीं पूछताछ पर पकड़ाए गए युवक ने बबलू उर्फ इम्तियाज अली के पास से गांजा लाना बताया जिस पर से कोतवाल द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।।
गिरफ्तार आरोपी आसिफ अली पिता जाफर अली उम्र ३२साल मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग शिव नगर कॉलोनी का बताया गया।।
इस गठित धरपकड़ पुलिस टीम के
कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत उपनिरीक्षक शंकर लाल उईके उपनिरीक्षक टीडी धारवे थाना कुण्डीपुरा प्रधान आरक्षक शेख मंज़ूर आरक्षक राहुल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment