BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

डिंडोरी कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई...



रेवांचल टाइम्स...आज डिंडोरी में कलेक्टर डिण्डौरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । समिति की कार्ययोजना में कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन चलाते हुए शत प्रतिशत रुप से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी। चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉटो का निस्तारण कार्य समय रहते पूर्ण करने की कार्यवाही अमल में लायी जाए । उन्होंने जिले में दुर्घटना बहुल्य वलनरेबल स्पॉट्स के रूप में चिन्हित स्थानों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त स्थानों पर आवश्यक सुधार आदि सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा करायी जानी सुनिश्चित करें, ताकि जिले में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके । समिति की कार्ययोजना में कहा कि अवैध पार्किंग ओटो स्टैंड एवं कृषि उपज मंडी के लिए स्थान चिह्नित किए जाने के लिए नगर पालिका ,राजस्व विभाग तथा थाना यातायात द्वारा समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए , इसी तरह डिंडोरी कृषि उपज मंडी को कस्बा से बाहर स्थापित करने हेतु तहसीलदार एवं नगर पालिका को स्थान सुनिश्चित करने हेतु कहां गया। । यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बहुत ही गहनता के साथ सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्यक्रम सुनिश्चित कराए जाएं ताकि जिले के सभी वाहन, बस,ऑटो,बाइक,कार चालक यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक बन सके। बैठक में अपर कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की निगरानी, प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान व उनके सुधार से संबंधित कार्य, दुर्घटना के कारणों की पहचान व सभी सड़क अभियांत्रिकी उपायों की समीक्षा की गई ।

आईरेड (IRAD) प्रोग्राम के तहत विभागों में हो समन्वय

समिति द्वारा आईरेड प्रोग्राम के तहत विभागों में समन्वय स्थापित किये जाने के निर्देश दिए है, समिति द्वारा समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डिंडौरी संजय सिंह, अपर कलेक्टर डिण्डौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत डिंडोरी), सीएमओ नगर पंचायत डिंडोरी, तहसीलदार डिंडोरी,जिला परिवहन अधिकारी डिंडोरी, पीडब्लूडी अधिकारी, सीएमएचओ,थाना प्रभारी यातायात डिंडोरी उप निरीक्षक राहुल तिवारी, एवं अशासकीय सदस्यों बस संचालकों,जप्रतिनिधिगणों सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment