BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें - हर्षिका सिंह, कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 29, 2021

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें - हर्षिका सिंह, कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित सभी डाटा पोर्टल पर फीड कराएं तथा आमजनों को स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने संबंधी पर्याप्त प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने नगरीय निकायों के विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि एनयूएलएल के तहत स्ट्रीट वेंडर के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। 



उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर के तहत मिलने वाले ऋण के बारे में पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों में नियमित रूप से कैंप आयोजित करते हुए अधिक से अधिक ऋण वितरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने एसएचजी की निकायवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी नगरीय निकाय अपने शेष बचे लक्ष्य को जल्द प्राप्त करें। उन्होंने 15 जनवरी तक एसएचजी से संबंधित सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में पीओ डूडा सहित नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment