रेवांचल टाइम्स नैनपुर - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में संपूर्ण देश में मनाई गई वही भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर (सुशासन दिवस) के रूप में मनाते हुए नैनपुर नगर में गरीब बेसहारा जरूरतमंद जो ठंड में ठिठुरते नजर आए जहां एक और पारा लगातार गिरता नजर आ रहा है जिससे जरूरतमंद बेसहारा ठंड में ठिठुरते कापते ओर सहारा मांगते नजर आ रहे हैं नगर में कुछ ऐसे भी विक्षिप्त हैं जो ठंड में ठिठुरते रहे हैं लेकिन बोल तो नहीं पाते ऐसी ही हृदय को छूने वाली असहनीय घटनाओं को देखते हुए नगर में युवा मोर्चा के द्वारा जरूरतमंदों को भीषण ठंड पर सौल व कंबल बांटे गए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी साथियों ने जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा उपस्थित रहे जिनकी की विशेष सहभागिता नजर आई साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के मोहित झरिया राहुल चौरसिया दीपक श्रीवास्तव आदित्य सेन डब्बू जेवार वा अन्य साथियों अपनी सहभागिता निभाते दिखाई दिए वही युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा ने बताया कि हम लगातार ही इस तरह गरीब बेसहारों लोगों की निरंतर मदद करते रहते हैं और आने वाले समय में भी इसी तरह जनहित में अपना कार्य करते रहेंगे जब भी मौका पड़ेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा आम जनों एवं बेसहारों के साथ जनता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और अपना कार्य निरंतर करता रहेगा चाहे समय जैसा भी हो।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment