रेवांचल टाईम्स - छिंदवाड़ा एन.एस.यू.आई. पी.जी. कालेज अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क की द्वितीय किस्त की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर पी.जी. कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। पुष्पराज पटेल बताया कि कुछ दिन पूर्व ही छात्रों द्वारा परीक्षा शुल्क कालेज में जमा किया गया है, एवं कालेज में अध्ययनरत बहुत से छात्र मजदूर वर्ग से आते हैं, और विगत् 2 वर्षो से कोविड महामारी के चलते उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है एवं शासन द्वारा उनकी स्काॅलरशिप की राशि भी उनके खातों में जमा नहीं की है । जिसके कारण छात्र-छात्रायें प्रवेश शुल्क की द्वितीय किस्त की राशि वर्तमान स्थिति में जमा करने में असमर्थ हैं । ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी एन.एस.यू.आई. एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुॅचकर ज्ञापन दिया गया था और उन्हे आश्वासन मिलने के बावजूद आज दिनांक तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे छात्रों में आक्रोष व्याप्त है । एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष आशीष साहू ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही छात्रों की मांगे पूर्ण नहीं की जाती है आगामी दिनों में जिला स्तर पर उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सागर माहोरे, धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी, शैलेन्द्र सरेयाम, प्रेमचंद पुरिया, शुभम डेहरिया, नंदकिशोर नागवंशी आदि छात्र उपस्थित थे ।
Friday, December 31, 2021
Home
Chhindwara NSUI
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने एन.एस.यू.आई. ने सौंपा ज्ञापन...
महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने एन.एस.यू.आई. ने सौंपा ज्ञापन...
Tags
# Chhindwara NSUI
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Chhindwara NSUI,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment