BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुरानी पेंशन के सन्दर्भ में राजनाथ सिंह से मिला नवेवा प्रतिनिधिमंडल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 22, 2021

पुरानी पेंशन के सन्दर्भ में राजनाथ सिंह से मिला नवेवा प्रतिनिधिमंडल...




रेवांचल टाईम्स - बालाघाट नवोदय विद्यालय स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन नवेवा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेशन कि मुहीम राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में छेड़ रखी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह, उप महासचिव अविनाश राय ने अपनी प्रमुख मांगो के साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ पन्द्रह मिनट कि सारगर्भित वार्ता की व उनका आशीर्वाद माँगा । साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह जी से चर्चा कि जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली के अडिशनल सेक्रेटरी रहे तथा विधान परिषद के सदस्य अरविंद शर्मा जी ने भी चर्चा में बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

उपरोक्त वार्ता एवम भेंट से राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा अत्यंत उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि पेंसन और नवेवा की मान्यता हमारा अधिकार है।इसके लिये हम किसी भी स्तर तक संघर्ष करने के लिये तैयार हैं।संघ के पदाधिकारियों के अथक परिश्रम से  देश भर के कर्मचारियो में उत्साह है।

No comments:

Post a Comment